लायलपुर खालसा कॉलेज में विजीलैंस जागरूकता सप्ताह के तहत सैमीनार का आयोजन
एंटी करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200- पर की जा सकती है शिकायत
जालंधर, 04 नवंबर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए विजीलैंस ब्यूरो यूनिट जालंधर द्वारा ‘भ्रष्टाचार का विरोध करे, देश के प्रति वचनबद्ध रहे ‘ थीम Say no to corruption, commit to the Nation के तहत मनाए जा रहे विजीलैंस जागरूकता सप्ताह अधीन विजीलैंस ब्यूरा यूनिट जालंधर द्वारा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में एक सैमीनार का आयोजन किया गया।
इस मौके पर एस.एस.पी विजीलैंस ब्यूरो जालंधर रेंज के राजेश्वर सिंह ने भ्रष्टाचार बढ़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की और विजीलैंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता है, अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी कार्यों में धोखाधड़ी करता है तो इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर और एंटी करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर सपंर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि लोगों, विशेषकर युवाओं के सक्रिय समर्थन से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर विजीलैंस जागरूकता सप्ताह संबंधी पंफलैट भी बांटे गए और सत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी नकोदर के वाइस प्रिंसीपल पारस चड्ढा द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ दिलाई गई। इस सैमीनार में प्रिंसीपल जसपाल सिंह, वाइस प्रिंसीपल जसरीन कौर और सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण अबरोल और सभी स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।

