करतारपुर ( जसवंत वर्मा )संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर में प्रधानाचार्या रेवलेन सिस्टर जसलीन जी की अध्यक्षता में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट करवाई गई। सर्वप्रथम बैंड के मधुर धुन पर छात्रों द्वारा मुख्य अतिथि रेवलेन सिस्टर लूसी जी को मंच तक पहुँचाया गया। मशाल रोशन कर एवं रंग बिरंगे ग़ुब्बारे आकाश में फहराकर स्पोर्ट्स मीट का आगाज़ हुआ। इसके पश्चात मुख्यातिथि सिस्टर लूसी जी प्रधानाचार्या सिस्टर जसलीन जी, सिस्टर कमल, सिस्टर शबनम सिस्टर सानिया जी द्वारा ध्वजारोहण की रस्म अदायगी की गई।चारों सदनों गांधी सुभाष,नेहरू,टैगोर के छात्रों द्वारा परेड द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा रंगारंग कार्यक्रम द्वारा स्पोर्ट्स मीट का आरंभ हुआ।
पी.टी. टीचर्स श्री विजय ठाकुर, श्रीमती पूजा ठाकुर श्री गौरव मदान, एवं श्री सूरज की निगरानी में विभिन्न प्रतियोगिताएं100मीं॰,200मी,

