जालंधर: भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के हॉस्टल में नए वर्ष के अवसर पर विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी विशेष रूप से प्रोग्राम में उपस्थित हुए. छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने सभी को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और अपने प्रेरणादायक शब्दों के साथ छात्राओं को जीवन में एक सकारात्मक उद्देश्य निर्धारित करने तथा अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही
इसके साथ ही उन्होंने समूह छात्राओं को मेहनत एवं लगन के साथ जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करने का भी आशीर्वाद दिया. इसके अलावा
इस अवसर पर छात्राओं ने खूब नाच-गा कर नववर्ष को खुशामदीद कहा. इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन श्रीमती परमजीत कौर के साथ-साथ सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहा.

