पंजाब के मुक्तसर में पुलिस हिरासत में वकील के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपी एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रमन कुमार और सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इससे पहले वकील के हक में पंजाब के तमाम शहरों के वकीलों ने इस घटना के बाद कोर्ट में नो वर्क डे रखा और प्रदर्शन तक किया, इस घटना के बाद वकील गुस्से में थे
यह पुष्टि मुक्तसर जिले के एक डीएसपी ने की है। उधर, एआईजी (जांच) पंजाब ने मुक्तसर के थाना सिटी में वकील और पुलिस अधिकारियों पर दर्ज मामले की जांच के लिए चार अधिकारियों पर आधारित विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। जबकि हरमीत सिंह हुंदल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जांच) लुधियाना, सोहेल कासिम मीर एडीसीपी -2 कमिश्नरेट लुधियाना और संगरूर के एसपी (जांच) पलविंदर सिंह चीमा टीम के सदस्य होंगे।

