करतारपुर: 21 जून : समाज सेवी संस्था नेकी दी दुकान करतारपुर ने आज ढिलवां में पक्षियों के लिए पानी के प्याले बांटे। इस अवसर पर संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को भी हमारी तरह पानी की जरूरत होती है, उनके लिए पानी का प्रबंध करना सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर सरबजीत सिंह, जसपिंदर सिंह, मैडम अंजू शर्मा, मैडम जसलीन कौर मौजूद थे।

