करतारपुर, (जसवंत वर्मा )स्वर्गीय पंडित मदन मोहन शर्मा मेमोरियल श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब रजिस्टर करतारपुर द्वारा शिव मंदिर बाजार पांधेयावाला में क्लब के संरक्षक सुदर्शन ओहरी, प्रधान अनिल शर्मा की देखरेख में मीटिंग का आयोजन किया गया।।जिसमें क्लब के पदाधिकारी एवं कलाकारों ने भाग लिया । इस अवसर पर क्लब की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें क्लब के संस्थापक स्वर्गीय मास्टर विजय कुमार शर्मा जी, संरक्षक सुदर्शन ओहरी,पैटर्न संजू बजाज, संस्थापक सदस्य दीपक दीपा, संस्थापक सदस्य गगन गौतम, संस्थापक सदस्य संजय शर्मा, संस्थापक सदस्य सुरेंद्र बबी, चैयरमेन संजीव भल्ला, सीनियर वाइस चेयरमैन पवन शर्मा, वाइस चेयरमैन मास्टर अमरीक सिंह, वाइस चेयरमैन जगजीत सिंह पप्पी ,सीनियर उप प्रधान अंकुर वालिया ,उप प्रधान अश्विनी पराशर,राजा सिंह रजनीश बांका, महासचिव संजय शर्मा, सचिव विकास बजाज ,अमित केसर ,मंच संचालक गगन गौतम ,बनमालीकांत शर्मा ,प्रेस सचिव गगन गौतम ,दीपक वर्मा ,
सीनियर डायरेक्टर राहुल शर्मा, डायरेक्टर राम शर्मा, कैशियर साहिल भारद्वाज, प्रमुख सलाहकार पंडित अवध शर्मा, बंकेश शर्मा, नरेंद्र आनंद, शिव कुमार शर्मा, मंगल पदम ,विनोद सैनी ,लीगल एडवाइजर एडवोकेट संदीप शर्मा, मेकअप डायरेक्टर सागर आनंद, स्टोर कीपर मनमोहित पाराशर, मानव , नवीन नीणा, पुष्पम पाराशर ,सीनरी डायरेक्टर दीपक दीपा, अजय सक्सेना, दीपक शर्मा , पारस धीमान, दीपू जी, मैनेजर पवन कुमार बनाए गए। इस मौके पर जानकारी देते हुए क्लब के संरक्षक सुदर्शन ओहरी व डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी श्री रामचरित मंचन का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा इस बार श्री रामचरित मंचन में कलाकार बड़ी ही वेखूबी के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करतारपुर वासियों को मर्यादा पूर्वक दिखाएंगे श्री राम मंचन की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। 17 अगस्त से शिव मंदिर लंगर हाल में श्री रामचरित मंचन की रिहलसर शुरू की जाएगी । इस मौके पर पदाधिकारी व कलाकार मौजूद थे।

