By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: 50,000 रुपए रिश्वत लेता एस.एच.ओ और उसका साथी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > 50,000 रुपए रिश्वत लेता एस.एच.ओ और उसका साथी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
JalandharPunjab

50,000 रुपए रिश्वत लेता एस.एच.ओ और उसका साथी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Talk Hindustan
Last updated: 2024/10/11 at 3:28 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
50,000 रुपए रिश्वत लेता एस.एच.ओ और उसका साथी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू
SHARE

पुलिस मुलाज़िम ने केस की कार्यवाही में मदद करने के एवज में पहले भी ली थी 1 लाख रुपए की रिश्वत

जालंधर/चंडीगढ़, 11 अक्तूबरः राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने कपूरथला जिले के फगवाड़ा सिटी थाने में एस. एच. ओ. के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर जतिन्दर कुमार और उसके साथी जसकरन सिंह उर्फ जस्सा निवासी गाँव बुर्ज हमीरा, ज़िला मोगा को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारियाँ कुलविन्दर कौर निवासी गाँव चाचोकी, फगवाड़ा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।
और विवरण सांझा करते हुये उन्होंने बताया कि कुलविन्दर कौर ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने मार्च में उसके लड़के हरशदीप, उसकी पत्नी आशिमा और साले अंश शर्मा को उस समय हिरासत में लिया था जब वह फगवाड़ा के एक स्थानीय होटल में खाना खा रहे थे।

इसके उपरांत उसके पुत्र के विरुद्ध उक्त थाने में नारकोटिक ड्रग एंड साईकोट्रोपिक सबस्टांस एक्ट (एन. डी. पी. एस.) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उक्त पुलिस मुलाज़िम ने हरशदीप की पत्नी और साले को इस केस में शामिल न करने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग की और शिकायतकर्ता ने दबाव में आकर उसे रिश्वत दे दी।

उसने आगे दोष लगाया कि बाद में इंस्पेक्टर जतिन्दर कुमार ने हरशदीप का डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल फ़ोन, सोने की अंगूठी और सोने के कानों के स्टड्डों को केस के सबूतों में से निकालने के बदले अतिरिक्त 50,000 रुपए की माँग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम अदा की और सामान उसे वापस कर दिया गया।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर ने उसके साथ बार-बार संपर्क किया और उसे तारा नरसरी से ख़रीदे पौधों और गमलों के कुल 35,000-40,000 रुपए के बिलों का भुगतान करने के लिए कहा और शिकायतकर्ता ने रकम अदा कर दी। इसके इलावा, इंस्पेक्टर ने अदालत में उसके पुत्र के पक्ष में चालान दायर करने और मुकदमे और सबूतों में उसका समर्थन करने के बदले शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की माँग की। यह सौदा 50,000 रुपए में तय हो गया। शिकायतकर्ता ने इसको रिकार्ड कर लिया और ब्यूरो के पास सबूत के तौर पर पेश किया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर इंस्पेक्टर जतिन्दर कुमार और उसके साथी जसकरन सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में मुकदमा दर्ज करके इस मामले की आगे जांच जारी है।
—— –

TAGGED: Vigilance Bureau
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਪੂਰਥਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਸਮੂਹ ਸਮਾਜਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ ਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਐਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਸਮੂਹ ਸਮਾਜਿਕ, ਧਾਰਮਿਕ ਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਐਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ
Next Article दशहरे और पंचायत चुनावों के मद्देनज़र पंजाब में रेड अलर्ट जारी, विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने किया जालंधर का अचानक दौरा, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा दशहरे और पंचायत चुनावों के मद्देनज़र पंजाब में रेड अलर्ट जारी, विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने किया जालंधर का अचानक दौरा, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायज़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?