कपूरथला (गौरव मढ़िया )बुधवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान घर-घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करवाया। लोगों ने व्रत उपवास रखें। गली-मोहल्ले में सुबह से ही मां दुर्गा के भक्तजन कन्याओं को ढूंढ़ कर उनकी पूजा अर्चना करने में लीन दिखे। इसी के तहत कपूरथला हलका सेवादार व शिरोमणि अकाली दल नेता अवि राजपूत की ओर से परिवार समेत बुधवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा कंजक पूजन के साथ की।

उन्होंने ने हलवा, पूरी, चने अन्य पकवान बना कर कंजक को भोग लगाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कंजक को विदा करते समय विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिए। उन्होंने बताया कि शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा कंजक पूजन किया गया। नवरात्र में व्रत रखने वालों ने कंजक पूजन के साथ अपने व्रत भी संपन्न किए। कई मंदिरों में भी पूजा अर्चना करके कंजकों को भोजन करवाया गया।
अवि राजपूत ने लोगों से अपील की है कि कंजक पूजन दौरान बच्चियों को कापियां, पैंसिलें, किताबें आदि भेंट करें। ताकि वह कंचक पूजन दौरान मिली कापी-किताबों से ज्ञान प्राप्त कर सके। क्योंकि किताबों से मिला ज्ञान कभी खत्म नहीं होता, बल्कि बांटने से और अधिक बढ़ता है। इसलिए हमें बच्चों किताबें-कापियां भेंट करनी चाहिए।
इस अवसर पर कमला देवी व नेहा के अलावा अन्य परिवारिक सदस्य मौजूद थे।

