जालंधर में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एक बात साफ कर दी की बीएसपी और शिरोमणि अकाली दल में से शिअद का उम्मीदवार लोकसभा उपचुनाव के लिए उतरेगा और जल्द ही उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जाएगा।
इस दौरान मान सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा की मान सरकार ने अफसरों को आदेश दिए हैं कि किसानों की फसल का सिर्फ 33 फीसदी नुकसान ही दिखाया जाए। अगर ऐसा होता है तो अकाली दल और बीएसपी मिलकर इस बात का विरोध करेंगे। सरकारी दफ्तरों का समय बदलने पर कहा की ऐसा पहली बार हुआ है
किसी सरकार ने यह फैसला किया हो, इससे यह साफ पता चलता है सरकार अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव शिरोमणि अकाली दल लड़ेगी। पंजाब के जेल का वीडियो बाहर आने के बाद एडीजीपी को हटा दिया गया है
इसको लेकर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जहां लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हो सकता है, तो यह कोई बड़ी बात नहीं, हम सबको पता है कि पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इस वक्त क्या है।
बादल ने जालंधर की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर पंजाब को बचाना है तो जैसे हाल आम आदमी पार्टी का संगरूर इलेक्शन में किया वैसा ही जालंधर में हो और शिरोमणि अकाली दल को भारी बहुमत से जीत दिलवाए।

