कपूरथला। (गौरव मडिया): थाना सुभानपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज दोपहर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब थाने के बाहर माल मुकद्दमे के मामले में विभिन्न जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि इस दौरान थाने में जब्त वाहनों में शामिल 35 मोटरसाइकिलों और 12 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है

कि आग ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।.
आग लगने की घटना की पुष्टि करते हुए SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि थाना परिसर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है फिलहाल तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर कंट्रोल कर दिया गया है। आपकी घटना के बाद हमीरा फैक्ट्री से तथा कपूरथला और करतारपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई थी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में थाना परिसर के बाहर खड़े माल मुकदमा के काफी वाहन जलकर राख हो गए हैं जिनकी असेसमेंट की जा रही है और कई वाहन आग से बचा भी लिए गए हैं

