कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) गुरुपर्व के अवसर पर द लाइफ हेल्पर्स कपूरथला और अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला द्वारा सातवां मेगा रक्तदान शिविर गुरुद्वारा साहिब अर्बन एस्टेट कपूरथला में आयोजित किया गया।यह जानकारी अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला के अध्यक्ष एडवोकेट अनुज आनंद ने दी।उन्होंने बताया कि अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला हर साल कम से कम 2 रक्तदान शिविर आयोजित करती है।

उन्होंने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर का आयोजन द लाइफ हेल्पर्स कपूरथला द्वारा अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला के सहयोग से किया जा रहा है।एडवोकेट अनुज आनंद ने बताया कि कुलविंदर सिंह नागरा और सचिन अरोड़ा रक्तदान शिविरों के आयोजन में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हैं और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। सचिन अरोड़ा जो नियमित रक्तदाता हैं,

उन्होंने अनुरोध किया कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि 1 रक्तदान से किसी 3 लोग की जान बचाई जा सकती है एडवोकेट अनुज आनंद ने श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों बहादुर सिंह खिंडा, गुरदीप सिंह घुम्मन और मनप्रीत सिंह सोढ़ी,दातार सिंह, डॉ.रणजीत राय,शुभम अनेजा,जेजेएस अरोड़ा एडवोकेट, सूरज उपाध्याय,राकेश शर्मा,समीर सभरवाल,स्वर्ण सिंह अमीश कुंद्रा,पीके तुल्ली,सेवादार गुरमेल सिंह,जयंत कुमार गुप्ता,हरप्रीत सिंह को रक्तदान शिविर के आयोजन में उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।


