कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक लाडी शेरोवालिया की इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रामकिशन गांव थिंडा के रूप में हुई है, जबकि प्रकाश राम गंभीर रूप से घायल हैं।
दरअसल, विधायक की कार एक स्कूटी से टकरा गई। ये हादसा बंगा-फगवाड़ा रोड पर हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि भयानक हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार की गलती थी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

