बाढ़ के कारण जालंधर के कई इलाकों के लोग अभी भी सामान्य जीवन में नहीं लौटे हैं। कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है और जिन गांवों में पानी भरा है, वहां के लोगों को सरकारी स्कूलों में पनाह दी गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट के तहत पड़ते लोहियां ब्लाक के 3 सरकारी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।


