कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) बजरंग दल कपूरथला की ओर से एक बैठक का आयोजन श्री सनातन धर्मसभा में किया गया। जिसमें पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के अतिरिक्त भारी संख्या में सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान सर्वसमिति से सौरव मढ़िया को बजरंग दल का प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग प्रभारी नरेश पंडित, विश्व हिन्दू परिषद के प्रधान जीवन प्रकाश वालिया, मंत्री राजू सूद, विश्व हिन्दू परिषद के उपप्रधान चंद्र मोहन भोला, अखाड़ा प्रमुख मंगत राम,अनिल कुमार,संजय विज,राजन ठिगी ने बताया कि सौरव मढ़िया लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए है और उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें पार्टी का प्रेस सचिव नियुक्त करने का सर्वसमिति से फैसला लिया गया।

इस अवसर पर सौरव मढ़िया ने कहा कि जिस प्रकार पार्टी नेताओं ने उन पर भरोसा जताया है वह दी गई जिम्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे व पार्टी की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के अतिरिक्त समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

