जालंधर, 10 अक्टूबर:-( टॉक हिंदुस्तान) सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा करवाचौथ सेलिब्रेट किया गया ,जिसमें ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई जिनका स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती दिवप्रीत कौर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मिसिज़ करवाचौथ प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें मिठू बस्मी, नंगल करार खां, मान नगर आदि ब्रांचों के अध्यापिकायों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अध्यापिकायों ने “चूड़े वाली बाह, मेहँदी सोहागन दी चाँद और पिया आदि गीतों पर डांस और मॉडलिंग पेश की।

जिसमें सपना अरोड़ा को मिसिज़ करवाचौथ, प्रियंका खन्ना ने दूसरा स्थान, रजनी ने तीसरा स्थान, अंजना शर्मा और ज्योति शुक्ला ने कॉन्सोलेशन ईनाम प्राप्त किया।

श्रीमती चोपड़ा ने सभी विजय रही अध्यापिकायों को सन्मानित कर उन्हें बधाई देते हुए करवाचौथ के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।

इस दिन विवाहित महिलाऐं अपने पति की लम्बी उम्र के निर्जला व्रत रखती है। इस दिन भगवन शिव, देवी पार्वती, श्री गणेश, कार्तिके तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है ।

