जालंधर, 13 जनवरी : कमांडैंट मनदीप सिंह गिल और डी.एस.पी. (ट्रेनिंग) सुभाष चंद्र अरोड़ा ने शनिवार को आर.टी.सी.सी. जालंधर में ट्रेनिंग सैंटर के कर्मचारियों और शिक्षार्थियों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। स्टाफ व विद्यार्थियों को लोहड़ी की बधाई देते हुए लोहड़ी के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इस समय इस ट्रेनिंग सैंटर में पंजाब सशस्त्र पुलिस के जवानों के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के 600 लड़के और लड़कियां भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, जो 10 दिन पहले ही इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंचे है।

उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार इन छात्रों के लिए नया है क्योंकि उनके इलाकों में यह त्योहार नहीं मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षार्थियों को घरेलू माहौल देने के लिए लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस अवसर पर ट्रेनिंग सैंटर के विद्यार्थियों ने आपस में रियोड़ी और मूंगफली बांटकर इस त्योहार की खुशियां सांझा की।

