जालंधर पठानकोट हाईवे पर काला बकरा के नजदीक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार पठानकोट से जालंधर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पठानकोट जा रहे ट्रक से जा टकराई। इस भयानक हादसे में कार सवार 2 नौजवानों की मौत हो गई और 3 गंभीर रुप से घायल हो गए। इस भयानक हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलो को अस्पताल पहुंचाया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी है।

