कपूरथला (गौरव मढ़िया )आगामी लोकसभा चुनाव और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा काफी सक्रिय है। लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शनिवार को विरासती शहर के सीनियर भाजपा नेताओ की एक बैठक बुलाई गई।इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शहर में भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की।इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राजेश पासी,सीनियर भाजपा नेता एडवोकेट चंद्र शेखर,भाजपा ने विशाल सोंधी उपस्थित हुए।
बैठक में शाम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर शहर भर में प्रार्थनाओं और अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए जनता को प्रोत्साहित किया जाएगा।उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और सभी मंदिर कमेटिओ,सामाजिक धार्मिक और राजनितिक संस्थाओ को विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करने और दीपक जलाने और आतिशबाजी करने की अपील करेंगे।अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान भाजपा नेता जनता को राम मंदिर निर्माण के खिलाफ विपक्ष के कार्यों के बारे में भी बताएँगे।
इस दौरान शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है।इसी साल लोकसभा चुनाव होने भी होने वाले हैं,दोनों ही देश के लिए शुभ होंगे।उन्होंने कहा सिर्फ शांति नहीं राम राज्य आ रहा है।रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे।उन्होंने कहा राम राज बैठे त्रिलोक,हर्षित भाई,गए सब शोक।यानी दुःख,दर्द,तनाव खत्म हो जाएगा और हर कोई खुश होगा।

