By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, डोर और पतंग बेचने वाली दुकानों की अचानक चेकिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, डोर और पतंग बेचने वाली दुकानों की अचानक चेकिंग
Jalandhar

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, डोर और पतंग बेचने वाली दुकानों की अचानक चेकिंग

Talk Hindustan
Last updated: 2025/02/01 at 7:32 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने प्रतिबंधित चाइना डोर के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, डोर और पतंग बेचने वाली दुकानों की अचानक चेकिंग
SHARE

प्रमुख स्थानों पर पंफलेट चिपकाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी किया जागरूक

जालंधर, 1 फरवरी: क्षेत्रीय कार्यालय पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने चाइना डोर की बिक्री, उपयोग और जमाखोरी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया और जिसके तहत शहर में डोर और पतंग बेचने वाले दुकानदारो की दुकानों की अचानक चेकिंग के इलावा लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। पी.पी.सी.बी जालंधर के एक्सियन इंजी.संदीप कुमार ने इस संबंध में जानकारी

देते हुए बताया कि बसंत पंचमी के त्योहार के मद्देनजर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार जालंधर में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को जालंधर शहर में पतंग बेचने वाली दुकानों की रैंडम जांच की गई, जिसके दौरान दुकानदार केवल सूती धागे की डोर बेचते पाए गए।

उन्होंने आगे बताया कि लोगों को प्रतिबंधित चाइना डोर के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए सुबह प्रमुख समाचार पत्र विक्रेताओं के माध्यम से पर्चे वितरित करने के अलावा,  जालंधर शहर, करतारपुर,  भोगपुर और आदमपुर में महत्वपूर्ण स्थानों विशेषकर स्कूलों के पास ऐसे जागरूकता पंफलेट भी चिपकाए गए।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाइना डोर के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों में विशेष भाषण भी आयोजित किए गए।

एक्सियन संदीप कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने चाइना डोर की बिक्री, खरीद, निर्माण, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस निषेध आदेश का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, जिसमें 5 साल तक की कैद, एक लाख रुपये का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पी.एस.पी.सी.एल. के डिप्टी चीफ इंजीनियर और लाइनमैन को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों काबू पी.एस.पी.सी.एल. के डिप्टी चीफ इंजीनियर और लाइनमैन को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों काबू
Next Article जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बसंत पर चाइना डोर के खिलाफ दी चेतावनी, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा: एसएसपी खख जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बसंत पर चाइना डोर के खिलाफ दी चेतावनी, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा: एसएसपी खख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?