By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू
JalandharPunjab

पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू

Talk Hindustan
Last updated: 2024/05/09 at 7:53 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू
SHARE

अमरीका आधारित आपराधिक इकाई के संपर्क में थे दोषी व्यक्ति और उनके निर्देशों पर मध्य प्रदेश से हथियारों की खेपें की थीं प्राप्त: डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़/जालंधर, 9 मई: काउन्टर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर द्वारा ख़ुफिय़ा सूचना पर कार्यवाही करते हुए ने एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए इन दोषियों के कब्ज़े से 6 पिस्तौलें जिनमें पाँच .32 बोर के पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल समेत सात कारतूस बरामद किये हैं। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मट्टू निवासी रईआ और राहुल मसीह निवासी गाँव चविंडा देवी, अमृतसर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि यह रैकेट धड़ल्ले से काम कर रहा था और पिछले छह महीनों में मध्य प्रदेश के उज्जैन से हथियारों की चार बड़ी खेपें प्राप्त कर चुका है। उन्होंने आगे बताया कि मॉड्यूल मैंबर अमरीका आधारित आपराधिक इकाई के संपर्क में थे और उसके ही निर्देशों पर हथियारों की खेप प्राप्त करते थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के दो अन्य अहम सदस्यों की पहचान करके उनको गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के लिए नामज़द किया है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमें उनको काबू करने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जबकि इस सम्बन्धी अगली-पिछली कडिय़ाँ जोडऩे के लिए और जांच की जा रही है। ऑपरेशन सम्बन्धी अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी सी.आई. जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि ख़ुफिय़ा सूचनाओं पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए सी.आई. जालंधर की पुलिस टीमों ने वित्तीय इंटेलिजेंस यूनिट (एफ.आई.यू.) एसएएस नगर के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन जालंधर छावनी के नज़दीक एक विशेष नाका लगाया और उक्त दोषियों को काबू किया।
इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 27 तारीख़ 07.05.2024 को हथियार एक्ट की धाराएं 25 और 25 (8) के अधीन पुलिस स्टेशन स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर में दर्ज किया गया है।
—————-

TAGGED: Crime, Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान  तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान 
Next Article वोटर जागरूकता के लिए विद्यार्थी आए आगे, वोटरों को 1 जून को मताधिकार का इस्तेमाल करने का दिया न्योता वोटर जागरूकता के लिए विद्यार्थी आए आगे, वोटरों को 1 जून को मताधिकार का इस्तेमाल करने का दिया न्योता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?