सरकारी स्कूलों को बेहतरीन स्कूल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: बलकार सिंह
जालंधर/करतारपुर, 16 अप्रैल: पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत आज जालंधर जिले के 12 सरकारी स्कूलों में 76.44 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों में नई कक्षाएँ, चारदीवारी, विज्ञान प्रयोगशालाएँ और आवश्यक नवीनीकरण कार्य शामिल हैं। करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलकार सिंह ने आज सरकारी प्राइमरी स्कूल ईसपुर, काला बाहिया, भतीजा रंधावा, जल्ला सिंह तथा सरकारी हाई स्कूल काला बाहिया में 27.90 लाख रुपये की पूरे हुए

सरकारी प्राइमरी स्कूल ईसपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करके स्कूलों की नुहार बदल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के स्कूलों को उच्च स्तरीय स्कूल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेल ट्रैक, डिजिटल लर्निंग सिस्टम, क्लस्टर रूम, चारदीवारी आदि जैसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक पहलकदमियां की है जिनमें स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजना, कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त करना तथा बस सेवाएं शुरू करना शामिल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे निःशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म आदि का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के लिए पंजाब सरकार की सराहना की। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

