By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: विदेशों में महिलाओं के शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति- कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > विदेशों में महिलाओं के शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति- कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर
Jalandhar

विदेशों में महिलाओं के शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति- कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर

Talk Hindustan
Last updated: 2023/06/11 at 8:12 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
विदेशों में महिलाओं के शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति- कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर
SHARE

नीति निर्माण के लिए पीड़ितों और अन्य पक्षों के साथ लंबी विचार-चर्चा

लोगों के विचारों को नई नीति में मिलेगी जगह

जालंधर, 11 जून : पंजाब सरकार की तरफ से विदेशों में बढिया जिंदगी की दौड में राज्य की औरतों के शोषण को रोकने संबंधी नीति निर्माण के लिए आज अपनी तरफ की पहली विचार –चर्चा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डा. बलजीत कौर के नेतृत्व में जालंधर में आयोजित की गई।

Contents
नीति निर्माण के लिए पीड़ितों और अन्य पक्षों के साथ लंबी विचार-चर्चालोगों के विचारों को नई नीति में मिलेगी जगह

जालंधर के जिला प्रशासकीय परिसर में हुई चर्चा के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और अपने साथ हुई त्रासदी की कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने उनके दुख को सांझा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यत्नशील है। विचार-चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि एजेंटों ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर खुशहाल जीवन का सपना दिखाया और उन्हें विदेश भेज दिया जहां उन्हें कई तरह के शोषण का शिकार होना पड़ा।

कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की महिलाओं के इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण शोषण और दुर्व्यवहार को राज्य सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे रोकने के लिए सख्त कानूनी संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान एजेंटों की तरफ से धोखाधड़ी की सबसे बड़ी समस्या सामने आई है, जिसे पंजाब सरकार अनाधिकृत एजेंटों पर नकेल कस दूर करेगी।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब में चल रही ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ योजना के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के जिन जिलों में सखी वन स्टॉप सेंटर खोले गए है, वहां शोषण या हिंसा से पीड़ित महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर तत्काल मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है, इसके लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है और अन्य नई योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर में पहले वर्किंग वुमेन होस्टल का निर्माण और नीति निर्माण के लिए खुली चर्चा एक बहुत ही सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में नीति निर्धारण में स्थानीय लोगों को शक्ति दी जा रही है।

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, पुलिस व सिविल अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ सहित अन्य लोग मौजूद थे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article मंत्री डा. बलजीत कौर ने पंजाब के पहले वर्किंग वुमेन होस्टल का रखा नींव पत्थर मंत्री डा. बलजीत कौर ने पंजाब के पहले वर्किंग वुमेन होस्टल का रखा नींव पत्थर
Next Article अश्वनी शर्मा ने अमित शाह की 18 तारिख को होने वाली रैली की तैयारियों का लिया जायजा। अश्वनी शर्मा ने अमित शाह की 18 तारिख को होने वाली रैली की तैयारियों का लिया जायजा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?