लुधियाना में CMS कंपनी में हुई 8.49 करोड़ की लूट को लेकर पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ता कर अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि लूट में शामिल 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर 5 करोड़ रिकवर कर लिए गए हैं।
पुलिस की जांच में पता चला कि एक महिला ने CMS कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में कुल 10 लोग शामिल थे। हालांकि इसकी मास्टरमाइंड ‘डाकू हसीना’ मनदीप कौर गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
इस लूट में मनदीप कौर के साथ उसका पति और भाई भी शामिल था। मनदीप कौर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

