करतारपुर 14 जुलाई (जसवंत वर्मा) थाना लांबरा की पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।इस संबंध में डीएसपी डिवीजन करतारपुर विजय कंवरपाल पीपीएस नई जानकारी देते बताया सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह थाना प्रभारी लांबरा एवं सहायक सब इंस्पेक्टर गुरमीत राम पुलिस पार्टी सहित गशत पर थे। गशत दौरान गांव गुनाचक के निकट गुरकीरत सिंह उर्फ कीरत पुत्तर दयाल सिंह निवासी अठोला थाना लांबरा से 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

