करतारपुर 8 जुलाई (जसवंत वर्मा ) सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल जी के दिशा-निर्देशों के तहत विश्व जनसंख्या दिवस के मद्देनजर जिले में आईईसी/बीसीसी गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी के मद्देनजर एसएमओ डॉ. सरबजीत सिंह के नेतृत्व में बीईई राकेश सिंह व जिला बीसीसी कोऑर्डिनेटर नीरज शर्मा ने स्लम एरिया में जागरूकता कैंप लगाया। बीईई राकेश सिंह ने लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में जागरूक करते हुए दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने, परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जिला बीसीसी कोऑर्डिनेटर नीरज शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जालंधर 11 जुलाई से परिवार नियोजन कैंप लगाएगा। जिसके तहत 12 जुलाई को सीएचसी करतारपुर में कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान परिवार नियोजन से संबंधित तरीके जैसे अंतरा, छाया, माला एन, पीपीआईयूसीडी और नसबंदी, बंध्याकरण आदि तरीके भी योग्य दम्पतियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे और लोगों को परिवार नियोजन के कच्चे और स्थायी साधनों की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर एलएचवी इंदिरा और आशा वर्कर मौजूद थीं।

