करतारपुर ,6 जुलाई( जसवंत वर्मा ) श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर करतारपुर की एक विशेष मीटिंग संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी की देखरेख में भगवान श्री परशुराम मंदिर कतनी गेट करतारपुर में हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने भाग लिया व प्रधान दर्शन कुमार शर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए दिए गए योगदान व उनके दोबारा 2 वर्ष में किए गए बेहतरीन कामों को देखते हुए उनको सर्वसम्मति से फिर से दो साल के लिए श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर का प्रधान बनाया गया।
इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष पंडित दर्शन कुमार शर्मा ने भगवान श्री परशुराम मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद प्राप्त किया| प्रधान दर्शन कुमार शर्मा ने कहा की अगली मीटिंग में श्री ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्ष स्वागत किया| प्रधान दर्शन लाल शर्मा ने कहा की ब्राह्मण समाज के दिए वे दिन-रात एक करेंगे और ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए हमेशा ही प्रयासत रहेंगे|
इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा करतारपुर के संरक्षक पंडित शंभूनाथ रिखी, एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा, विनोद जसरा, त्रिलोक चंद रिखी, संजीव भनोट, गगन गौतम, कुलदीप अग्निहोत्री, संजय शर्मा , रमण नागर, पंडित राम कुमार शर्मा, सहित अन्य मौजूद थे।

