घर घर जा कर करवाए जा रहे भगवान् के दर्शन
कपूरथला 27 मई (गौरव मढ़िया) 28 जून को होने वाली रथ यात्रा के उपलक्ष में शुक्रवार को इस्कान कपूरथला की ओर से 11वी हरिनाम संध्या फ़ेरी नवाब कपूर सिंह नगर में बड़े हर्षो उल्लास से निकाली गई। इस हरिनाम संध्या फेरी में शहर के कई गणमान्या लोग शामिल हुए। लोगो मे भगवान की रथ यात्रा प्रति उत्साह दिन प्रति दिन बढ़ रहा है. लोगो ने भगवान जगन्नाथ जी की पालकी के समक्ष बहुत ही उत्साह से नृत्य किया। लोगो ने पुष्प वर्षा के साथ भगवान का स्वागत किया। यह संध्या हरिनाम फ़ेरी ताजिंदर गोयल और रिंकू गोयल के निवास स्थान से बड़े ही उत्साह से शुरू हुई। परिवार ने भगवान का स्वागत बड़े ही शुद्ध भाव से किया। समाप्ति महा आरती विवेक गोयल और अनु गोयल के निवास स्थान पर जाकर की गई।
परिवार ने बहुत ही श्रद्धा के साथ भगवान् की आरती की।भगवान की कथा का गुणगान करते हुए संचालक नीरज अग्रवाल (नकुल दास) ने बताया की अगर हम भगवान् की प्राप्ति करना चाहते हैं तो वो केवल एक प्रमाणिक संस्था में रहकर एक प्रमाणिक गुरु की शरण में रहकर ही हो सकती है। गुरु की कृपा के बिना भगवान् की प्राप्ति नहीं हो सकती। गुरु की कृपा हमें तभी प्राप्त हो सकती है जब हम उनकी सेवा करेंगे और गुरु की सबसे बड़ी सेवा है उनकी अज्ञा का पालन करना।श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर कहते है कि गुरु की सेवा से बढ़कर कुछ भी शुभ नहीं है। जब तक हम इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाते, तब तक हम ठीक से अपने गुरु की शरण नहीं ले सकते और यह नहीं समझ सकते कि वे हमारे आश्रय, रक्षक और पालनकर्ता हैं।
जब हम भगवान का स्मरण करते है ओर अपनी इन्द्रयो को नियंत्रित करते हैं तब हमे भगवान के नाम से आनंद मिलता है. आगे बताते हुए प्रभु जी ने कहा की 28जून को सभी शहर निवासियो के सहयोग के साथ भगवान की दिव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी । सभी से अनुरोध किआ गया की सभी मिलकर आये और भगवान् के रथ की रस्सी को अवश्य खींचें।

