करतारपुर: 6 दिसंबर (जसवंत वर्मा ): समाजसेवी संस्था नेकी दी दुकान करतारपुर ने भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी के 70वें प्री-निर्बाण दिवस पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, काला बाहीयां (जालंधर) में पौधों सहित गमले दिए। इस अवसर पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर सी. एच. ओ.मैडम प्रीति ने आए मेहमानों को सम्मानित किया। इस मौके पर सी. एच. ओ. मैडम प्रीति, मास्टर अमरीक सिंह, गेंदी राम, प्रिंसिपल मैडम रजनी बाला, स. महिंदर सिंह, दर्शन सिंह फौजी, बलविंदर सिंह, पंच बलवीर कौर, आशा वर्कर हरप्रीत कौर और अन्य मौजूद थे।

