कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) इस्कान कपूरथला के वरिष्ठ अधिकारी नीरज अग्रवाल (नकुल दास) और सदस्यों ने बताते हुये कहा की शनिवार शाम 8 बजे परम आदरणीय नरोत्तम आनंद प्रभुजी की अध्यक्षया मे पहली संध्या फ़ेरी का अगाज भगवान की आरती गायन के साथ किया गया। आज इन 40 संध्या फेरिओं का शुभ आरम्भ कपुरथला के M. L. A राणा गुरजीत जी की धर्मपत्नी मैडम हरबस कौर राणा जी के द्वारा किया गया जिसमे उनके साथ शहर की मेयर मैडम कुलवंत कौर, ब्लॉक प्रेजिडेंट दीपक सलवान तथा बाकी गणमान्या भी उपस्तित थे। ये पहली संध्या फ़ेरी प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर से शुरू की गई

और शोरिया मोहाले मे रमन शर्मा जी के निवास स्थान पर जाकर समाप्त हुई। मोहाला निवासियो ने बहुत ही गरम जोश के साथ भगवान का स्वागत किया। इस उपलक्ष में सेंकड़ों भक्तों ने भगवान् की पालकी के समक्ष किर्तन और नृत्य किआ। नीरज अग्रवाल ने आगे कहा की जो भगवान की पालकी के आगे किर्तन और नृत्य करता है वो जन्म मृत्यु के चक्कर से बाहर निकल जाता है ओर भगवान के धाम जाने का अधिकारी बन जाता की।
अन्नत मे नीरज अग्रवाल और सभी सदस्यों ने शाहर निवासियो से विन्रम प्रार्थना करते हुये कहा है की इस संध्या फ़ेरियो मे शामिल होकर अपना मनुष्य जीवन अवश्य सफल बनाएं। सोमवार की संध्या हरिनाम फेरी गुरु नानक नगर में शाम 8 बजे निकाली जाएगी। उल्लेखनीय है की कपूरथला शहर में 29 जून को दिन शनिवार, शाम 5 बजे प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिस में भगवान् रथ पर विराजमान होकर पूरे शहर का भर्मण करें गे और सभी शहर निवासिओं को अपनी कृपा प्रधान करेंगे।

