करतारपुर: 10 जुलाई:( जसवंत वर्मा ): गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान, करतारपुर ने आज सरकारी हाई स्कूल, गाँव काहलवां (जालंधर) के विद्यार्थियों को ठंडे पानी के लिए बोतलें वितरित कीं। इस अवसर पर संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, अध्यापकों और बड़ों का आदर करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका मैडम कमलजीत कौर ने संस्था नेकी की दुकान के प्रयासों की सराहना की और आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मास्टर अमरीक सिंह, मुख्याध्यापिका कमलजीत कौर, सेवानिवृत्त लेक्चरर अनिल शर्मा, सुरजीत सिंह, परमहंस मेहता, नवजोत नागपाल, मैडम गुरशरणप्रीत कौर, निशा, दीप्ति, मोनिका, दीपक कुमार, मेजर सिंह, विनय पदम और स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

