करतारपुर (जसवंत वर्मा ) आज नव वर्ष के आगमन पर एक जनवरी को प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में सुख शांति एवं सरबत के भले हेतु हवन यज्ञ किया गया जिसके मुख्य यजमान शिव आनंद एवं उनकी पत्नी बीना आनंद थी सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई उसके उपरांत पंडित उमाशंकर द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ आहुति डलवाई गई तथा सुख शांति एवं नए साल सभी के लिए तरक्की लेकर आए की कामना को लेकर प्रार्थना की गई। पूर्ण आहुति के बाद आरती पूजन किया गया तथा प्रसाद बांटा गया। प्रधान दीपक कुमार ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं भेंट की ।
इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, दीपक कुमार ,सिकंदर लाल , अश्विनी सोंध, कुलदीप वर्मा, कालू वर्मा, के अलावा महिलाओं में बिंदर, रीटा वर्मा ,सरिता वर्मा ,ज्योति जगपाल, मधु ,पूजा शारदा, निर्मला रानी, मीना सेखड़ी, डॉ उमां सैदा ,डॉली, निर्मला रानी, व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

