करतारपुर ( जसवंत वर्मा ) संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर में प्रेजेंट रेवलेन सिस्टर लूसी की अध्यक्षता में विद्यालय के नए प्रधानाचार्या रेवलेन सिस्टर जैसलिन ने नवप्रधानाचार्या के रूप में अपना कार्यभार संभाला। सबसे पहले छात्रों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया उसके पश्चात स्कूल के स्टाफ़ सेक्रेटरी मनप्रीत कौर , सुमन शर्मा एवं मंजीत द्वारा उनको पुष्प भेंट कर उनको शुभकामनाएँ दी तथा साथ ही साथ स्कूल के हेड ब्वाय साहिबदीप सिंह एवं हेड गर्ल यशमिता तथा स्कूल के चारों सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन द्वारा उन्हें पुष्पांजलि भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा सम्मानित किया।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने विद्यालय के नए प्रधानाचार्या के रूप में छात्रों का धन्यवाद किया। उन्हें अनुशासनरत रह कर अपनी पढ़ाई की तरफ़ ध्यान देने के लिए कहा। बाद में उन्होंने दसवीं के छात्रों के साथ एक छोटी सी मीटिंग की जिसमें उन्होंने छात्राओं को अपने बोर्ड की पढ़ाई की तरफ़ ध्यान देने एवं अनुशासन में रह कर अपने मानसिक और शारीरिक विकास की ओर ध्यान देने को कहा। साथ ही साथ उन्होंने जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।और छात्रों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी।

