करतारपुर: 21 जुलाई:( जसवंत वर्मा ) समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने आज स्वर्गीय श्री सुनील बावा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार के सहयोग से सरकारी प्राइमरी स्कूल, गाँव चीमा (जालंधर) में विद्यार्थियों को स्टेशनरी व फल वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज मैडम गुरशरणजीत कौर ने नेकी दी दुकान करतारपुर और विशेष रूप से स्वर्गीय श्री सुनील बावा जी की पुत्री श्रीमती चैरी नागपाल व दामाद नवजोत नागपाल का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से मैडम गुरशरणजीत का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर मैडम गुरशरणजीत कौर, मास्टर अमरीक सिंह, गेंदी राम, मैडम नितिका कमल, सीमा, आंगनवाड़ी वर्कर मनप्रीत कौर व विद्यार्थी उपस्थित थे।

