करतारपुर: (जसवंत वर्मा ) “सिख धर्म के संस्थापक जगत गुरु, ज़ाहिर पीर, धन धन साहिब श्री गुरु नानक जी के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर, श्री गुरु नानक देव जी की वाणी श्री जपजी साहिब जी के श्लोक “पवन गुरु पानी पिता माता धरती महत” की शिक्षा का पालन करते हुए, समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने आज सरकारी हाई स्कूल काला बाहीयाँ (जालंधर) के परिसर में विभिन्न प्रकार के 21 पौधे लगाए।
इस अवसर पर संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की ज़िम्मेदारी है और इस ज़िम्मेदारी को समझते हुए हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी निरंतर देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को जल का दुरुपयोग रोकने और पराली को आग न लगाने के जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर, स्कूल मुख्याध्यापिका मैडम मानवजोत जॉली, प्रिंसिपल मैडम रजनी बाला, मास्टर अमरीक सिंह, चरना राम (अध्यक्ष), स. सतनाम सिंह (चेयरमैन), गेंदी राम, मैडम नितिका कमल, मंगत सिंह, परविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, मैडम रुचि सचदेवा, इंदरप्रीत कौर, मैडम राखी ,हुसन लाल, नवनीत कुमार और ईको क्लब के छात्र उपस्थित थे।

