करतारपुर 2 नवंबर (जसवंत वर्मा )आज नीलकंठ युवा ब्रिगेड सेवा समिति रजिः करतारपुर के सदसयों ने एक मीटिंग बुलाई जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2025 रात्रि को एक शाम मुरली वाले के नाम का आयोजन गौशाला मंदिर करतारपुर के खुले प्रांगण में करवाने का निर्णय लिया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रभु का गुणगान करेंगे।
इस अवसर पर अजय सक्सेना, अरुण सनोत्रा, रूपिंदर, पंकज, तरुण आनंद, नीरज, तरुण सभरवाल,नितिन, मोहित, भुवन, ऐली, रिशु सनोत्रा, कृष्णा, अंचल, पवन, अंकुश, पारस धीमान, साबी,गौरव आदि मौजूद थे।

