करतारपुर 10 फरवरी (जसवंत वर्मा ) नीलकंठ सेवा दल करतारपुर महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 फरवरी को श्रद्धा पूर्वक रेलवे रोड करतारपुर में मनाएगा। इस संबंध में आज निमंत्रण कार्ड रिलीज किया गया। इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेसी वर्कर सरबजीत बावा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमेन नरेश अग्रवाल, प्रधान राजकुमार अरोड़ा, संस्थापक नाथी सनोत्रा, अशोक बिट्टू, मास्टर अमरीक सिंह, दीपी सेठ, मंगी राम पाल, डॉ हरिचंद गिरधर, नीतीश अग्रवाल, सरबजीत बावा,संजू अग्रवाल, राजेश कुमार बब्बू, विक्की सनोत्रा इत्यादि उपस्थित थे।

