करतारपुर 1 फरवरी ( जसवंत वर्मा) श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष मे निकल गई शोभा यात्रा के दौरान नीलकंठ सेवा दल रेलवे रोड करतारपुर की ओर से फलों का लंगर लगाया गया जिसका उद्घाटन नीलकंठ सेवा दल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया। नीलकंठ सेवा दल द्वारा नरेश अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नाथीराम सनोत्रा, अशोक बिट्टू, बच्चन सिंह, विकी सनोत्रा, मिंटू सनोत्रा, सीताराम, नीरज अरोरा, नीतीश अग्रवाल, इत्यादि गण मान्य उपस्थित थे।

