करतारपुर 15 फरवरी (जसवंत वर्मा ) नीलकंठ सेवा दल करतारपुर ने महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक रेलवे रोड करतारपुर में मनाया। सुबह 10:00 बजे श्री हनुमत ध्वजारोहण किया गया। 11:00बजे हवन यज्ञ किया गया जिसमें मुख्य जजमान राजेश पुष्करण परिवार, नीरज अरोड़ा, अनु अरोड़ा, इशिता अरोड़ा, इत्यादि थे पूर्ण आहुति के बाद प्रसाद बांटा गया। दोपहर 1:00 बजे भंडारा लगाया गया जिसका उद्घाटन मयंक गुप्ता रिबन काटकर किया नीलकंठ सेवा दल की ओर से मयंक गुप्ता को सम्मानित किया गया। शिवजी का घोटा भांग प्रसाद का लंगर 5 बजे शुरू किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व एसएसपी राजेंद्र सिंह, कमलजीतओहरी, हीरालाल खोसला, गोपाल सूद, विपिन थापर, पंडित अवध शर्मा, वरुण बावा, टिंकू जोशी, हरी पाल, विजय ठाकुर, धीरज सक्सेना, संदीप भाटिया, रिकी सेठ, रेनू सेठ, हरबंस कौर, संतोख सिंह नंदरा, सनी छाबड़ा, नरेश गोरा, मास्टर अमरीक सिंह, अनिल शर्मा, संजीव भल्ला,वरिंदर शर्मा बिंदु, चरणजीत चन्नी, गिन्नी सभरवाल बूटा, इत्यादि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार अरोड़ा, संस्थापक नाथी सनोत्रा, अशोक बिट्टू, दीपी सेठ, मंगी राम पाल, डॉ हरिचंद गिरधर, राजेश कुमार बब्बू, विक्की सनोत्रा, मिंटू सनोत्रा, पंकज सनोत्रा, इत्यादि उपस्थित थे।

