करतारपुर ( जसवंत वर्मा) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलकंठ सेवादल, कश्यप राजपूत सभा करतारपुर की ओर से शहीदों की याद में वार्षिक दूध का लंगर मंगलवार को रेलवे रोड करतारपुर में लगाया गया। इस संबंध में नीलकंठ सेवादल के प्रधान राजकुमार अरोड़ा, कश्यप राजपूत सभा के प्रधान अशोक कुमार बिट्टू, नाथी सनोत्रा, ने बताया अमर शहीद बाबा मोतीराम मेहरा एवं परिवार, एवं माता गुजरी जी और चारों साहबजादो की महान शहादत को समर्पित गर्म दूध का लंगर रेलवे रोड करतारपुर मे बड़ी श्रद्धापूर्वक लगाया गया।
इस अवसर पर नीलकंठ सेवादल के प्रधान राजकुमार अरोड़ा, कश्यप राजपूत सभा करतारपुर के प्रधान अशोक कुमार बिट्टू, नाथी सनोत्रा, मास्टर अमरीक सिंह, सोनू पहलवान, सीताराम, गोपाल सूद, सरबजीत बावा, अचल मेहरा, रूप सैनी, नीरज अरोड़ा, अरुण सनोत्रा,मोहित सनोत्रा, कृष्ण सनोत्रा, जगदीश कुमार जगा, नवीन कुमार, विक्की सनोत्रा, तनिष्क सनोत्रा, भूपेंद्र सिंह भिंदा, वरुण नागी, मनु चौहान, इत्यादि ने बड़ी श्रद्धापूर्वक संगत को लंगर छकाया।

