करतारपुर 23 अगस्त (जसवंत वर्मा ) नीलकंठ दशहरा कमेटी करतारपुर की एक बैठक रेलवे रोड पर हुई। जिसमें 23 वा दशहरा पर्व मनाने संबंधी विचार विमर्श किया गया। बैठक दौरान 22 सितंबर को झंडे की रस्म अदा करने, 25 सितंबर को श्री राम विवाह, 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया, 2 अक्टूबर को रात 7:00 बजे राजतिलक किया जाएगा।
राम विवाह की शोभायात्रा श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब करतारपुर निकलेगी जिसमें नीलकंठ दशहरा कमेटी का सहयोग रहेगा।सीता स्वयंवर किला कोठी चौक में होगा। बैठक में प्रधान राजकुमार अरोड़ा, संस्थापक नाथी सनोत्रा, अशोक बिट्टू, संदीप भाटिया,वेद प्रकाश, पवन मारवाहा, विपिन थापर, पंडित अवध शर्मा, सनी छाबड़ा, दविंदर सिंह, संजू अग्रवाल, सरबजीत बावा, प्रमोद कुमार, गोल्डी,इत्यादि उपस्थित थे।

