करतारपुर (जसवंत वर्मा) करतारपुर के श्री गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने करतारपुर पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया 7 जून को मेरी पत्नी की रिश्तेदारी में कोई प्रोग्राम था मेरी पत्नी संदीप कौर ने अलमारी का दराज खोलकर उसमें से डायमंड की रिंग निकाल बाकी सोना और डायमंड की ज्वेलरी तथा 90000 के करीब रुपए उसी में छोड़ दिए।बाद में मेरी पत्नी लगभग 11:30 बजे घर से चली गई तथा दरवाजे को ताला लगाना भूल गई।
लगभग 1:30 बजे जब मेरी पत्नी संदीप कौर घर वापस आई और अपनी डायमंड की अंगूठी अलमारी में रखने लगी तो उसने देखा उसमें से सारी ज्वेलरी तथा पैसे गायब थे। काफी तलाश के बाद कुछ पता नहीं लगा तो पड़ोसियों के घर के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला मेरी पत्नी के जाने के बाद मोहल्ले की एक औरत श्री गुरु अर्जन देव नगर की रहने वाली मेरी पत्नी के जाने के बाद हमारे घर आई और तीन-चार मिनट बाद घर से बाहर निकली।
हमने उस औरत से भी पूछा लेकिन वह नहीं मान रही। हमें पूरा यकीन है उस औरत ने ही गहने वह नगदी उठाई है। बाद में उस औरत के घरवालों को हमने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर जानकारी दी तो उन्होंने कहा हम कल तक आपकी सारी भरपाई कर देंगे।
अगले दिन जब हमने उनकी दुकान पर जाकर बात की तो उन्होंने कहा आपने जो करना है कर लो हमने सामान नहीं लिया। हमें पूरा यकीन है कि इसने सारा सामान खुर्द वुर्द कर दिया है। नवजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनका चोरी हुआ सामान दिलवाया जाए। करतारपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

