By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सांसद सुशील रिंकू मणिपुर हिंसा के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > सांसद सुशील रिंकू मणिपुर हिंसा के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे
JalandharDelhiIndiaPolitics

सांसद सुशील रिंकू मणिपुर हिंसा के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे

Talk Hindustan
Last updated: 2023/07/24 at 7:38 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
सांसद सुशील रिंकू मणिपुर हिंसा के खिलाफ संसद के बाहर धरने पर बैठे
SHARE

कहा, प्रधानमंत्री इस मसले पर खुद संसद में दें जवाब और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह को मानसून सत्र से निष्कासित करने की कार्यवाही की निंदा की
जालंधर, 24 जुलाई- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू सोमवार को संसद परिसर के बाहर मणिपुर हिंसा के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों के धरने में शामिल हुए और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग शिकार हो चुके हैं लेकिन पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। सांसद ने आगे कहा कि पहली बार हुआ है कि देश के इतने बड़े मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और उन पर संसद की कार्यवाही को रोकने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

Contents
कहा, प्रधानमंत्री इस मसले पर खुद संसद में दें जवाब और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखीआम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह को मानसून सत्र से निष्कासित करने की कार्यवाही की निंदा की जालंधर, 24 जुलाई- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू सोमवार को संसद परिसर के बाहर मणिपुर हिंसा के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों के धरने में शामिल हुए और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग शिकार हो चुके हैं लेकिन पूरे मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। सांसद ने आगे कहा कि पहली बार हुआ है कि देश के इतने बड़े मुद्दे पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और उन पर संसद की कार्यवाही को रोकने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में आकर इस मुद्दे पर खुलकर जवाब देना चाहिए, साथ ही यह बताया कि मणिपुर हिंसा के दोषियों के खिलाफ सरकार की तरफ से से क्या कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री की तरफ से संसद में जवाब देने की मांग करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह को मानसून सत्र से निष्कासित करने की कार्रवाई की भी निंदा की, साथ ही कहा कि संसद में जवाब की मांग रखने वाले सांसदों पर कार्रवाई की बजाय केंद्र सरकार को सभी सांसदों के समक्ष इस मुद्दे पर जानकारी संसद में रखनी चाहिए।

लोकसभा मेंबर सुशील रिंकू ने आगे कहा कि इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब लाल बहादुर शास्त्री, मनमोहन सिंह समेत कई तत्कालीन प्रधानमंत्रियों ने अपने पद की गरिमा बहाल रखते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी शर्म की बात है कि इतने बड़े मुद्दे पर सरकार बोलने को तैयार नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਦਿਵਯ ਜਯੋਤੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਸੰਸਥਾਨ ਵਿਖੇ ਹਫਤਾਵਾਰੀ ਸਤਿਸੰਗ ਆਯੋਜਿਤ ਦਿਵਯ ਜਯੋਤੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਸੰਸਥਾਨ ਵਿਖੇ ਹਫਤਾਵਾਰੀ ਸਤਿਸੰਗ ਆਯੋਜਿਤ
Next Article ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਨਕਸ਼ੇ ਦੀ ਅਸਲ ਫ਼ੀਸ 80 ਰੁਪਏ ਦੀ ਬਜਾਏ 1500 ਰੁਪਏ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪਟਵਾਰੀ ਕਾਬੂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਨਕਸ਼ੇ ਦੀ ਅਸਲ ਫ਼ੀਸ 80 ਰੁਪਏ ਦੀ ਬਜਾਏ 1500 ਰੁਪਏ ਲੈਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪਟਵਾਰੀ ਕਾਬੂ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?