करतारपुर 27 जुलाई (जसवंत वर्मा )आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से प्रवासी भारतीय मधुसूदन शर्मा कनाडा के सहयोग से गांव हमीरा के गुरुद्वारा सिंह सभा में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन सरपंच बलदेव सिंह रंधावा ने रिबन काटकर किया। जिसमें डॉक्टरों ने 160 मरीजों की जांच की दवाइयां मुफ्त दी गई। मैडम सुमन ने आए मरीजों को फल भी बांटे।
इस अवसर पर मैडम सुमनलता कल्हण, विमल जैन, लवली जैन, डॉ रोहित मामोत्रा, डॉ रियाज, डॉ सविता, गायक दलविंदर दयालपुरी , दर्शन सिंह रंधावा,अवतार सिंह, सतनाम सिंह, बब्बू वालिया,दिलप्रीत सिंह रंधावा, सरबजीत कौर इत्यादि तथा आपी का स्टाफ उपस्थित था।

