करतारपुर 21 मई (जसवंत वर्मा) करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव के तहत वार्ड नंबर-8 के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वरुण बावा के दफ्तर का विधायक बलकार सिंह ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 8 को बेहतरीन सुविधा देने के लिए आप सभी लोग चुनाव चिन्ह झाडू के निशान पर मोहर लगा कर वरुण बावा को जिताएं।
वार्ड नंबर 8 के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । उन्होंने कहा कि वरुण बावा का सपना है कि वार्ड नंबर आठ को एक बढ़िया वार्ड विकसित करना है। यह तभी संभव है जब आप वरुण बावा को भारी मतों से जिताएंगे
इस मौके पर बावा रविंद्र सिंह, राजू बावा, नरेश सूरी, पंडित अवध शर्मा, रामजी दास आनंद, मनीष ओहरी, बनी गुप्ता, मिंकू बावा, आशु बावा, डिंपी बावा, विक्की बावा, गौतम सूरी, मुकेश कश्यप, गौरव आनंद, संतोख सिंह नांद्रा, रजनीश सूद, राजू अरोड़ा, मनु भारद्वाज, हीरा छाबड़ा, लवी छाबड़ा, कमल किशोर भारद्वाज, धीरज चक्रवर्ती, मनीष गौतम, शैली मल्हन, योगेश चोडा, गंतव कालिया, भारत शर्मा हेमू, रिशु बाहरी, राकेश आनंद, गौरव कालिया, सनी भारद्वाज, अशोक बिट्टू, किट्टू वालिया, नीरज सक्सेना, सौरभ गुप्ता, पारस धीमान, कपिल चौड्डा सहित बड़ी गिनती में वार्ड निवासी पुरुष व महिलाएं मौजूद थीं।

