होली वाले दिन ट्रांसपोर्ट नगर एक प्रवासी युवक को पेट में चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनोज यादव पुत्र नारायण राय निवासी लधेवाली के रूप में हुई है जोकि पेशे से ट्रैक्टर मैकेनिक था। मर्डर की सूचना मिलते ही थाना नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंचकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि आज 4:00 बजे के करीब मनोज के चाचा का फोन आया कि मेरी लड़ाई हुई है तुम आ जाओ जब वह वहां पर पहुंचा तो कुछ युवक उसके चाचा से मारपीट कर रहे थे
जब वह बीच-बचाव करने करने गया तो एक युवक ने मनोज यादव के पेट में चार बार चाकू घोंप दिया और मनोज यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। मनोज यादव शादीशुदा और दो बच्चे हैं।

