करतारपुर ( जसवंत वर्मा) आज संस्थापक बचन सिंह और प्रधान किट्टू वालिया की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति रजिः करतारपुर की एक विशेष मीटिंग बुलाई गई, जिसमें श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर साम्रगी 14 जून 2026 को करतारपुर से भेजने के लिए विचार-विमर्श किया गया ।
जिसमें शहर की सभी धार्मिक समाजिक संस्थाओ और शहरवासियों को लंगर साम्रगी में सहयोग करने के लिए निवेदन किया । इस अवसर पर बचन सिंह, किट्टू वालिया सतनाम सिंह, अजय सक्सैना नीरज सक्सैना, प्रदीप गौड, गोपाला,रामपाल बोनी,प्रथम गौड, निखिल ,सोनू,नवीन आदि अन्य मौजूद थे।

