जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में कांग्रेस के पूर्व मेयर जगदीश राजा समेत कांग्रेस और भाजपा के करीब 15 निवर्तमान पार्षद और नेता आज आम आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं।
कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने के लिए कई जगदीश राजा के साथ कई पूर्व कौंसलर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।जालंधर के तीन हलकों के कांग्रेसी नेताओं और पूर्व पार्षदों ने सांसद सुशील रिंकू से मिलकर AAP ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की थी। जिससे इन्हें सांसद सुशील रिंकू आज चंडीगढ़ में AAP ज्वाइन करवा रहे हैं। इसमें पूर्व मेयर जगदीश राजा का पूरा ग्रुप बताया जा रहा है।
कांग्रेस छोड़ कर AAP ज्वाइन करने वालों में जालंधर वेस्ट, जालंधर सैंट्रल, जालंधर नार्थ के पूर्व कौंसलर शामिल हैं। इन्हें लेकर जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा और सांसद सुशील रिंकू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कुछ ही देर बाद आधिकारिक रूप से घोषणा होगी।
कांग्रेस के पूर्व मेयर जगदीश राज राजा बहुत पुराने कांग्रेसी हैं और वह कई बार पार्षद रह चुके है और उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी है

