जालंधर महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। जिस के चलते कई कांग्रेस और अकाली दल के पूर्व पार्षद वा नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए,
सर्किट हाउस में आप पार्टी के निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता दिनेश ढल्ल ने अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया।
निकाय मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व पार्षद सुषमा गौतम, त्रिलोक सिंह सरीन,पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, अकाली नेता पूर्व पार्षद हंसराज राणा व अन्य कई वर्कर पार्टी में शामिल हुए।
जिस का स्वागत कैबनिट मंत्री इंद्रवीर सिंह निज्जर ओर आप के जालंधर से विधायक शीतला अंगुराल और विधायक रमन अरोड़ा ने किया, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन नेताओं का पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी और नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी को बड़त दिलायेगी

