पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई करते हुए अपने ही विधायक पर शिकंजा कस दिया है। जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की गई है। चर्चा यह भी है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है।
आरोप है कि रमन अरोड़ा ने जालंधर नगर निगम के अधिकारियों के जरिए आम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए, और फिर उन नोटिसों को पैसे लेकर रफ़ा-दफ़ा करवाया जाता था।
सरकार के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर की गई है और मामले की गंभीर जांच जारी है। आम आदमी पार्टी द्वारा अपने ही विधायक पर की गई यह कार्रवाई एक बड़ा राजनीतिक संदेश मानी जा रही है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

