By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले मलकीयत काली को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार; 9 किलो हेरोइन बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले मलकीयत काली को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार; 9 किलो हेरोइन बरामद
JalandharPunjab

पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले मलकीयत काली को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार; 9 किलो हेरोइन बरामद

Talk Hindustan
Last updated: 2023/09/07 at 7:29 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले मलकीयत काली को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ़्तार; 9 किलो हेरोइन बरामद
SHARE

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

पंजाब पुलिस ने हेरोइन की 50 किलो खेप में से 31.5 किलो हेरोइन की बरामद : डीजीपी गौरव यादव

जांच के मुताबिक, पाक आधारित नशा तस्कर हैदर अली के संपर्क में था दोषी काली : एसएसपी मुखविन्दर भुल्लर

चंडीगढ़/ जालंधर, 7 सितम्बरः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए तीन तैराकों को भेजने वाले बड़े तस्कर मलकियत सिंह उर्फ काली को गिरफ़्तार करके बड़ी सफलता दर्ज की है।

Contents
पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्धपंजाब पुलिस ने हेरोइन की 50 किलो खेप में से 31.5 किलो हेरोइन की बरामद : डीजीपी गौरव यादवजांच के मुताबिक, पाक आधारित नशा तस्कर हैदर अली के संपर्क में था दोषी काली : एसएसपी मुखविन्दर भुल्लर

यह जानकारी देते हुये पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ बताया कि पुलिस टीमों ने काली के पास से 50 किलो हेरोइन की खेप में से 9 किलो और हेरोइन भी ज़ब्त की है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा इस खेप में से 22.5 किलो हेरोइन पहले ही बरामद की जा चुकी है, जिससे अब कुल बरामदगी 31.5 किलो हो गई है।

https://talkhindustan.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230907-WA0394.mp4

यह कार्रवाई, जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा हेरोइन की खेप हासिल करने के लिए तैर कर पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में जाने वाले नशा तस्कर जोगा सिंह, जिसके पास से 8 किलो हेरोइन बरामद हुई थी, की गिरफ़्तारी से एक महीने से भी कम समय के अंदर अमल में लाई गई है। इससे पहले, एसएसओसी अमृतसर ने शिन्दर सिंह के तौर पर जाने नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया था, जिसके पास से 10 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई थी।

इस माड्यूल से जुड़ी एक महिला नशा तस्कर अमनदीप कौर उर्फ दीप भाई को भी 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया गया था, जबकि एक अन्य नशा तस्कर शिन्दरपाल उर्फ पप्पू को महितपुर से 500 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था।

डीजीपी गौरव यादव ने हेरोइन की इस बड़ी खेप की बरामदगी को पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही निरंतर जाँच और मुस्तैदी का नतीजा करार देते हुए कहा कि इस केस सम्बन्धी अगली-पिछली कड़ियों की बारीकी से जांच के बाद ही जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फ़िरोज़पुर के गाँव टेंडियां के रहने वाले नशा तस्कर मलकीयत काली को गोराया के नज़दीक बोपाराय नहर के पुल से कंधे में डाले बैग में छिपा रखी हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एसएसपी जालंधर ग्रामीण मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि मुलजिम मल्कीयत काली ने खुलासा किया कि वह हैदर अली के तौर पर जाने जाते पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर के लगातार संपर्क में था, जिसने हवाला के द्वारा पैसे का लेन-देन करने बदले भारत में हेरोइन की खेप की तस्करी करने में उसकी मदद की थी।

मल्कीयत काली ने यह भी कबूला कि उसने जोगा सिंह को, दो अन्य व्यक्तियों के साथ, नदी के रास्ते के द्वारा 50 किलो हेरोइन की खेप लाने के लिए पाकिस्तान भेजा था, जोकि उसकी पार्टी और जोगा सिंह की पार्टी के बीच बराबर बांटी जानी थी। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है और पुलिस टीमें इस माड्यूल में शामिल बाकी नशा तस्करों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 123 तारीख़ 07/ 09/ 2023 को एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 21 सी के अंतर्गत थाना गौराया में दर्ज की गई है।
————– –

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article बल्लां में गुरु रविदास बानी अध्ययन केंद्र जल्द शुरू होगा- सांसद रिंकू बल्लां में गुरु रविदास बानी अध्ययन केंद्र जल्द शुरू होगा- सांसद रिंकू
Next Article ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ 17 ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਪਟਵਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਦਾ ਖੰਡਨ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ 17 ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਪਟਵਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਦਾ ਖੰਡਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?